फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में 41 वाहनों के काटे चालान, 52 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ की कुफरी और सुन्नी में कार्रवाई
विज्ञापन

17 वाहनों से अभी वसूल करना है 85 हजार जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ हेडक्वार्टर) के उड़न दस्ते के यातायात निरीक्षकों ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उड़न दस्ते ने शनिवार सुबह कुफरी और शाम के वक्त सुन्नी में नाका लगाया। इस दौरान 41 गाड़ियों के चालान काटे गए। मौके पर 24 वाहन चालकों से 52 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 17 वाहन चालक मौके पर चालान नहीं भर पाए। इन चालकों से 85 हजार रुपये जुर्माना विभाग द्वारा वसूला जाएगा। आरटीओ अनिल कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। आरटीओ मुख्यालय शिमला के यातायात निरीक्षक तपेश शर्मा और राजकुमार के नेतृत्व में यह नाके लगाए गए थे। इस दौरान बिना वैध दस्तावेज और टैक्स के चल रहीं गाड़ियों, बसों, ट्रक और पिकअप चालकों को नियमों की अवहेलना करते हुए पकड़ा है। मौके पर कई गाड़ियों और बसों के कागज तक पूरे नहीं थे। इसके अलावा कई गाड़ियों के फिटनेस पेपर भी नहीं मिले। जांच में सामने आया है कि अधिकांश वाहन बिना राज्य टैक्स दिए जिले में प्रवेश कर रहे हैं। इसके अलावा पुरानी गाड़ियों के चलने और फिटनेस न होने के कारण पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें