पुलिस थाना धर्मशाला के सामने वीरवार देर रात एक अज्ञात बाइक चालक ने सीयू की एक छात्रा को टक्कर मार दी थी। घायल युवती के क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, लेकिन उसने वहां पर दम तोड़ दिया। छात्रा की पहचान अंकिता (22) निवासी बिलासपुर के रूप में हुई थी। छात्रा अभी दो माह पहले ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एमटीए की पढ़ाई करने आई थी। वीरवार को वह अपने साथियों के साथ घूम रही थी कि पुलिस थाना के बाहर एक अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
श्यामनगर और सर्किट हाउस से भेजी गाड़ियां
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों के चक्का जाम के कारण धर्मशाला से कांगड़ा और पालमपुर की तरफ जाने वाली गाड़ियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी पड़ी। इस दौरान कांगड़ा जाने वाली बसों को सर्किट हाउस और पालमपुर जाने वाली बसों को श्यामनगर सड़क मार्ग से भेजा गया।