फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: नवमी के दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने लगाए जयकारे, चैत्र नवरात्रों का समापन

Thu, 30 Mar 2023 12:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

नवमी के दिन वीरवार को भारी संख्या में यूपी के श्रद्धालुओं ने माता ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
पवित्र ज्योतियों के दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में वीरवार को नवमी के दिन कन्या पूजन, हवन यज्ञ व वाद्ययंत्रों की ताल पर पूजा अर्चना के साथ चैत्र नवरात्रों का विधिवत समापन किया गया। इस मौके पर एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी विकास धीमान व न्यास के अन्य सदस्यों ने शिरकत की। पुजारी एवं न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा व दिव्यांशु भूषण दत्त ने विधिवत हवन यज्ञ, पूजन व कन्या पूजन करवाकर नवरात्रों का समापन करवाया। इस उपलक्ष्य पर प्रसाद के रूप में हलवा भी बांटा गया। 

विज्ञापन





यह भी पढ़ें:- पहली से आठवीं कक्षा के 455 स्कूल बिना शिक्षकों, 3148 स्कूल एक शिक्षक के सहारे

एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने नवरात्र शांतिपूर्वक होने पर मंदिर प्रशासन, न्यास सदस्यों, पुजारी वर्ग, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों व स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया और बताया कि नवरात्रों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किये गए थे। श्रद्धालुओं के लिए यातायात व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, पेयजल, पंक्तिबद्ध दर्शन व लंगर व्यवस्था का अच्छे से पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के इंतजाम भी बेहतर रहे। वहीं पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि विधिवत पूजा अर्चना से चैत्र नवरात्र का समापन हुआ। प्रशासन के इंतजाम काफी बेहतर रहे और हर सुविधा का ख्याल रखा गया। वीरवार को नवमी के दिन भारी संख्या में यूपी के श्रद्धालुओं ने माता ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें