उधर, शाहपुर से इन विभागों को शिफ्ट करने की केंद्रीय विवि प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, एमबीए विभाग की कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) धर्मशाला के नए भवन में लगेंगी। इसके लिए स्कूल भवन का विवि ने अधिग्रहण कर लिया है।
शाहपुर में अब विज्ञान विषय के विभाग ही बचेंगे। पिछले शैक्षणिक सत्र में शाहपुर से विवि ने आर्ट्स विषय के कोर्स धर्मशाला शिफ्ट किए थे।
इस सत्र के लिए विवि ने प्रवेश परीक्षा ले ली है। परीक्षा की मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र में धर्मशाला और शाहपुर के अलावा पहली बार देहरा में भी कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। - कुलदीप चंद अग्निहोत्री, कुलपति केंद्रीय विवि