पहले चरण में ये विषय शामिल किए गए
प्रथम चरण में विश्वविद्यालय का यह केंद्र स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम एमबीए, एमसीए, एमए इतिहास, एमए अर्थशास्त्र, एमए राजनीतिक विज्ञान इत्यादि विषयों को शुरू करने जा रहा है। केंद्र के निदेशक प्रो. विशाल सूद ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षण सामग्री का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और सभी पांच पाठ्यक्रमों के कार्यक्रम समन्वयक, पाठ्यक्रम समन्वयकों, सामग्री निर्माता इस काम में आत्मीयता से जुटे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन शिक्षण के लिए विश्वविद्यालय में एक मीडिया लैब भी स्थापित की जा रही है। जिसमें पाठ्यक्रमों से सम्बन्धित विषयों के व्याख्यानों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जारी करेंगे।
इसी के साथ इस केंद्र की अपनी एक वेबसाइट का कार्य भी चला हुआ है जिस पर विद्यार्थी समय समय पर विभिन्न जानकारियां हासिल कर सकेंगे और प्रवेश के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। विद्यार्थी कम शुल्क में इन ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश ले पाएंगे जिससे विभिन्न प्रकार के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। आने वाले समय में और विषयों में भी स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों को चलाया जाएगा ताकि विभिन्न प्रकार के विषयों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा मुहैया करवाई जा सके।