फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश से हुए नुकसान का जल्द जायजा लेगी केंद्रीय टीम: जयराम

Sat, 31 Aug 2019 10:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र की टीम जल्द हिमाचल में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने आएगी। इसके बाद केंद्र सरकार के पास वित्तीय मदद के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। भारी बारिश और बादल फटने से प्रदेश में बारिश से करीब 1,138 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अभी तक राज्य में प्राकृतिक आपदा से 79 लोगों की जान चली गई है। 

विज्ञापन


विधायक आशा कुमारी और बलबीर वर्मा ने शनिवार को सदन में नियम 61 के तहत भरमौर और चौपाल में भारी बारिश से हुए नुकसान का मामला उठाया। आशा कुमारी ने कहा कि चमेरा बिजली परियोजना क निर्माण का मलबा गलत तरीके से ठिकाने लगाया जा रहा है और इससे बरसात में दिक्कतें बढ़ी हैं। क्षेत्र की 500 सड़कें बंद हैं और पुलों को नुकसान पहुंचा है। विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि चौपाल क्षेत्र में भारी बारिश से 95 सड़कें बंद हुईं।

बिजली आपूर्ति, दूरसंचार सेवा और 240 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। चार दिन में युद्ध स्तर पर कार्य किया। नेरवा टूर्नामेंट खेलने गईं 500 छात्रों को सुरक्षित घरों में पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह से टूर्नामेंट छोटे इलाकों में नहीं करवाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कराने से पहले डंपिंग साइटों का चयन किया जाता है। वहीं, पर मलबा फेंकने की व्यवस्था होती है। प्रदेश सरकार ने 219.56 करोड़ जारी किए हैं। चंबा को 11.90 करोड़ और शिमला जिले को 14.35 करोड़ जारी किए हैं।   

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नैनादेवी के शिवशक्ति स्कूल और संस्कृत कालेज में पद भरेंगे: सीएम  

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नैनादेवी के शिव शक्ति स्कूल और संस्कृत कालेज में शिक्षकों के पद भरेंगे जाएंगे। विधायक रामलाल ठाकुर ने नियम 61 के तहत मामला उठाया कि लंबे समय से शिक्षकों के खाली पदों को क्यों नहीं भरा जा रहा? मुख्यमंत्री ने स्वीकारा कि शिक्षकों को पदों को भरने में विलंब हुआ है। विधायक रमेश धवाला ने ज्लालामुखी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए एडीबी के 32.53 करोड़ की धनराशि का गलत तरीके से इस्तेमाल करने की मामला नियम 61 के तहत सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि एडीबी ने यह राशि ऋण के रूप में दी है।

इसका निर्माण कार्य घटिया किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एडीबी के प्रोजेक्ट के तहत डीपीआर के अनुसार ही काम किया जा सकता है। मंदिर परिसर में शौचालयों, सराय भवन की जरूरत महसूस की जा रही है। सरकार इस दिशा में जो हो सकेगा,किया जाएगा।  
विधायक आशीष बुटेल ने क्षेत्र में वर्षा शालिकाओं की मरम्मत का मामला उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा शालिकाओं की छतों की मरम्मत करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें