शिमला। राजधानी में अर्बन चैलेंज फंड के तहत बनने वाली पार्किंग के लिए तैयार प्रस्तावों को जांचने के लिए केंद्रीय टीम मंगलवार को शिमला पहुंच रही है। यह टीम शहर में उन स्थानों का निरीक्षण करेगी जिन्हें नगर निगम ने पार्किंग के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन
नगर निगम के अनुसार शिमला शहर के हर वार्ड में हाइड्रोलिक पार्किंग तैयार की जानी है। इसके लिए केंद्र से अर्बन चैलेंज फंड के तहत बजट जारी होगा। नगर निगम ने हर वार्ड में इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली है। अब केंद्रीय टीम से इनका निरीक्षण करवाया जाएगा। केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के बाद इस योजना के लिए बजट जारी किया जाएगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि केंद्रीय टीम मंगलवार सुबह शिमला पहुंच जाएगी। इस दौरान निगम के अधिकारी टीम को वार्डाें का दौरा करवाएंगे। ब्यूरो