फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अब दिवाली भी मिलकर मनाएगी एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। न्यू शिमला सेक्टर एक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अब होली और लोहड़ी के बाद दिवाली का त्योहार भी सामूहिक रूप से मनाएगी। इसे लेकर सोमवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह सेन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिवाली के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सेक्टर एक से लेकर सेक्टर चार तक रहने वाले लोगों के बीच भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से त्योहार को सामूहिक रूप से मनाने पर विचार-विमर्श हुआ। एसोसिएशन की ओर से दिवाली के अवसर पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी बनाई गई। बैठक में बताया कि कार्यक्रम में लोगों के लिए लंच और डिनर की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें