फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यपालक अभियंता बोले- जिस कंपनी का सबसे कम था रेट, उसे दिया गया काम

Fri, 16 Oct 2020 10:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते ऑक्सीमीटर, गैस सिलिंडर ही नहीं, बल्कि 18 और स्वास्थ्य संबंधित आइटम खरीदी गई हैं। बाकायदा, अस्पतालों में गैस पाइप तक बिछाई गई है। कांग्रेस नेताओं के आरोपों को निराधार बताया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग शिमला के कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट किया कि हिमाचल के विभिन्न जिला अस्पतालों में मेडिकल गैस पाइपलाइन ऑक्सीजन सिस्टम स्थापित करने के लिए बोली प्रणाली में ऑनलाइन आइटम दरों की ई-टेंडरिंग की गई।

विज्ञापन


यह 16 मई, 2020 को की गई। इसमें किसी कंपनी ने भाग नहीं लिया। 23 मई को फिर ऑनलाइन ई-टेंडरिंग की गई। इसमें 4  कंपनियों ने भाग लिया। जिस कंपनी का रेट सबसे कम था, उसे नियम और शर्तों के मुताबिक काम दिया गया। जहां तक ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलिंडर की खरीद की बात है, ऐसी कोई खरीदारी नहीं हुई है। कोविड-19 के चलते अस्पतालों में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम करने के साथ 18 और आइटम की खरीदारी और काम हुए हैं।

इसमें फिंगर टिप, सिलिंडर वॉल्ब, सुरक्षा टोपियां, प्रवाह मीटर, ह्यूमिडिटीफायर बोतल, बी और डी प्रकार के सिलिंडर सहित अन्य उपकरण के साथ यह रेट पड़ा है। लोडिंग और अनलोडिंग सहित जीएसटी अलग से है। कंपनी से 3 साल की गारंटी ली गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय लोक निर्माण विभाग शिमला के कार्यपालक अभियंता वैद्युत ने स्पष्ट किया कि नियमों के तहत काम हुआ है। केवल सिलिंडर की खरीदारी नहीं हुई है। कंपनी ने अस्पतालों में पाइप बिछाने से लेकर 18 अन्य खरीदारी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कौल सिंह, जीएस बाली और अन्य नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें