फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: केंद्रीय चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य उमंग बोले- जमीनी स्तर पर आकलन के बाद ही देंगे टिकट

Thu, 08 Sep 2022 07:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

केंद्रीय चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार ने पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर आकलन करने के बाद ही टिकट दिया जाएगा। 
विज्ञापन
सोलन में केंद्रीय चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंगर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व हिमाचल के विधानसभा चुनाव में जमीनी स्तर का नेता उतारना चाहता है। जिसे जनता खुद कहे कि यह चुनाव लड़े, उसी को टिकट दिया जाएगा। वह गुरुवार को सोलन में कार्यकर्ताओं के फीडबैक लेने के लिए पहुंचे थे। पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर आकलन करने के बाद ही टिकट दिया जाएगा।  

विज्ञापन


उन्होंने सुबह 10.00 से शाम 5.00 बजे तक सोलन और सिरमौर जिला की 10 विधानसभा सीटों में उम्मीदवारों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। लोक निर्माण विश्राम गृह में सिंघार ने सुबह एक-एक कर सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बुलाकर बात की। फीडबैक देने के लिए कई नेता भी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर सोलन पहुंचे। इसमें खासतौर पर सोलन के विधायक डॉ. धनीराम शांडिल, दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, पच्छाद के पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें