हिमाचल की अधिकांश सड़कें डंगों पर टिकी हैं। कई डंगे ऐसे हैं, जिनमें बाहर से सीमेंट लगाया गया है, जबकि भीतर से खोखले हैं। यह डंगे भी बैठ रहे हैं। शिमला में जो डंगे लगाए जा रहे हैं, उनमें मिट्टी मिक्स क्रशर का रेत इस्तेमाल हो रहा है।
सरकार योजना तैयार कर रही है कि अब जो डंगे लगेंगे, उनकी मजबूती को लेकर संबंधित एरिया के जूनियर इंजीनियर और एसडीओ से शपथ पत्र लिया जाएगा। अगर डंगा गिरता है तो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।