चैल्सी स्कूल में पढ़ने वाली ऋतिका पहले ही घर से निकल गई थी। इस बीच बस आई तो वह उसमें बैठकर चली गई। जैसे ही बस अन्य बच्चों को लेकर लौट रही थी तो हादसे में चोटिल हो गई।
अस्पताल में सुरक्षा कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास तो कर रही थी लेकिन दूसरी ओर इन कर्मियों के दुर्व्यवहार के कारण आम पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ थी ऐसे में भीड़ के अतिरिक्त होने के कारण काम का बोझ सहन नहीं कर पाए। इस कारण यह कर्मी गुस्से में आम लोगों के साथ उलझते भी नजर आए।