फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को 50 लाख रुपए देगा केंद्र

Mon, 26 Oct 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए केंद्र सरकार आर्थिक मदद देगी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय भारत सरकार ने ऊर्जा संरक्षण के लिए नई योजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश के बेरोजगार युवकों और किसानों को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रति मेगावाट 50 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


संयंत्र को संबंधित व्यक्ति को अपनी भूमि पर लगाना होगा। सरकार इसके लिए लीज पर भूमि भी दे सकती है। सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए राज्य में हिम ऊर्जा सहयोग करेगा। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय ने राज्य में सोलर पार्क स्थापित करने वालों को भी सहयोग देने का फैसला लिया है।

इसके तहत हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व राज्यों में न्यूनतम 100 मेगावाट तक के संयंत्र स्थापित करने के लिए मंत्रालय तीस लाख रुपये प्रति मेगावाट तक आर्थिक मदद देगा। संयंत्र की डीपीआर बनवाने के लिए 25 लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मंत्रालय यह मदद सोलर एनर्जी सेंटर ऑफ इंडिया के माध्यम से देगा। राज्य की नोडल एजेंसियों के माध्यम से पार्क विकसित किए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण श्रीधर ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इच्छुक लोग राज्य में हिम ऊर्जा से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें