फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: केंद्र ने हिमाचल के लिए स्वीकृत की 50 एंबुलेंस, आशा वर्करों के पद भरने का प्रस्ताव भी मंजूर

Fri, 28 Jan 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के लिए 50 एंबुलेंस और अतिरिक्त शहरी आशा की नियुक्ति के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ मुलाकात कर उक्त मांगें उठाईं थीं।
विज्ञापन
एंबुलेंस(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के लिए 50 एंबुलेंस और अतिरिक्त शहरी आशा की नियुक्ति के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ मुलाकात कर उक्त मागें उठाईं थीं। राज्य अब कोरोना महामारी से निपटने के लिए आवश्यक होने पर अस्थायी अस्पतालों के निर्माण के लिए प्री फैब्रिकेटिड संरचनाओं के स्थान पर ईंटों से निर्माण कर सकता है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के इस निर्णय से राज्य में स्थायी स्वास्थ्य ढांचा विकसित करने में मदद मिलेगी। केंद्र ने राज्य सरकार को ईसीआरपी-2 के तहत उपलब्ध फंड से अतिरिक्त 50 एंबुलेंस खरीदने की अनुमति दी है। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर ईसीआरपी-2 के तहत हिमाचल प्रदेश की संसाधन सीमा को 203.86 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 240.56 करोड़ रुपये कर दिया है। केंद्रीय ने एनएचएम के तहत कर्मचारियों के वेतन ढांचे को युक्तिसंगत बनाने को भी मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें