झंडूता के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कलोल के गुरनाड़ी गांव की 117 वर्षीय प्रभी देवी 19 जनवरी को मतदान करेंगी। प्रभी देवी स्वतंत्रता सेनानी गोरख राम की पत्नी हैं। प्रभी देवी का कहना है कि मतदान करना उनका मौलिक अधिकार है।
वह तब से मतदान कर रही हैं, जब से लोकसभा और विधानसभा के लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव हो रहे हैं। प्रभी देवी आज भी चलने-फिरने में सक्षम हैं। उनका कहना है कि युवाओं को भी लोकतंत्र के इस महान पर्व में भाग लेना चाहिए।