फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जनगणना एक जून से, मोबाइल एप से दर्ज करवा सकेंगे रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

जनगणना पर होगा देश के विकास की नीति का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में पहली जून से जनगणना शुरू हो जाएगी। लोग मोबाइल एप के जरिये भी इस बार अपना रिकॉर्ड दर्ज करवा सकेंगे। इस जनगणना के आधार पर ही देश के विकास के लिए नीति निर्माण का कार्य किया जाएगा।
जनगणना में किस तरह से रिकाॅर्ड लिया जाना है, कैसे लोगों के दर्ज किए रिकॉर्ड का सत्यापन होना है, इसे लेकर कर्मचारियों को अब अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित बचत भवन में कर्मचारियों को तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) एवं जिला जनगणना अधिकारी ज्योति राणा की अध्यक्षता में सोमवार को पहले दिन जिला में नियुक्त 26 फील्ड प्रशिक्षकों को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी दी गई। इस दौरान आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मई तक जारी रहेगा। मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार और रमेश कुमार इसमें कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना-2027 में पहली बार स्व गणना पद्धति शुरू की जा रही है। इसमें व्यक्ति एचएलओ मोबाइल एप और वेब पोर्टल www.census.gov.in/se के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। यह जानकारी पहली जून से 15 जून तक दर्ज की जा सकेगी। इसके बाद 16 जून से 15 जुलाई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारियों से कहा कि वह मात्र जानकारी एकत्र करने वाले ही नहीं बल्कि देश के विकास कि बुनियादी नींव को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कारक हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जनगणना अधिकारियों को अपनी सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि जनगणना कार्य को सटीकता से पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें