बिलासपुर में सीमेंट ढुलाई का काम कर रही बीडीटीएस के कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल में सीमेंट और अन्य माल ढुलाई का ट्रक भाड़ा ज्यादा रहता है। अन्य पहाड़ी राज्यों में भी माल ढुलाई का भाड़ा ज्यादा रहता है। मैदानी इलाकों में माल ढुलाई भाड़ा पहाड़ों से आधा रहता है। कहा कि यूनियन वर्तमान में हिमाचल में सीमेंट ढुलाई के रेट 11 रुपये प्रति टन प्रति किमी लिए जाते हैं।
ट्रक सीमेंट लेकर पंजाब के मैदानी इलाकों में जाता है तो भाड़ा आधा यानी 5.50 रुपये प्रति टन प्रति किमी निर्धारित रहता है। डीजल का रेट 15 दिन में एक रुपये लीटर बढ़ता है तो किराया 40 पैसे प्रति किमी प्रति टन के हिसाब से बढ़ता है। ट्रक की चेसी और बैटरी, एक्सल, बीमा राशि घटती और बढ़ती है तो इसी आधार पर भाड़ बढ़ता और घटता रहता है। चालक का वेतन बढ़ने पर भी भाड़ा बढ़ाने की व्यवस्था है। चालकों का वेतन सरकार के तय वेतन के आधार पर दिया जाता है।