हिमाचल में सीमेंट के दाम कम होंगे। हिमाचल की तीनों कंपनी एसीसी, अंबुजा और जेपी कंपनी ने प्रति सीमेंट के बैग में 5 से 15 रुपये कम करने का फैसला लिया है। इससे लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी।
सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशानुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनीषा नंदा की अध्यक्षता में प्रदेश की तीन अग्रणी सीमेंट कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
इसमें कंपनियों ने सीमेंट के दाम कम करने पर राजी हुई है। इन तीनों मुख्य सीमेंट कम्पनियों ने हालही में खुले बाजार में विभिन्न स्थलों पर सीमेंट के मूल्यों में बढ़ोतरी की थी, जिस क्षेत्र में सीमेंट कंपनियों ने 5 से 10 रुपये के रेट बढ़ाए थे वहां 5 रुपये कम और जिन क्षेत्रों में 15 से 30 रुपये तक की बढ़ेतरी हुई थी, वहां प्रति सीमेंट बैग में 15 रुपये कम करने पर राजी हुई है।