फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी पर कालीबाड़ी से मां दुर्गा को दी गई विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
परिसर में लोगों खेली सिंदूर की होली
विज्ञापन

दोपहर बाद सीएम की पत्नी साधना ने भी किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालीबाड़ी हाल में स्थापित मां दुर्गा के दर्शनों के लिए भक्ताें का तांता लगा रहा। हाल में सुबह से ही हजारों की तादाद में लोग दर्शनों के लिए पहुंचे। यहां सुबह ग्यारह से साढ़े ग्यारह बजे तक मां दुर्गा का मीठा करवाया गया। इसके बाद सिंदूर खेला खेलकर मां की विदाई की गई।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया। दोपहर सवा बारह बजे के करीब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी साधना ठाकुर भी मां के दर्शनों के लिए मंदिर में आई। कालीबाड़ी मंदिर कमेटी के सचिव सोमनाथ प्रमाणिक ने यह जानकारी दी। हाल में इस दौरान धनूची नृत्य किया गया। सवा दो बजे के करीब मां की मूर्तियों को गाड़ी में तारादेवी स्थित आईटीबीपी लाया गया। यहां पर पौने चार बजे के करीब मां का तालाब में विसर्जन किया। इस दौरान नगाड़ा बजाया गया और साथ आए लोगाें ने आरती की। बताया जा रहा है कि मंदिर में शनिवार से रुटीन में मंदिर के भीतर कोविड प्रोटोकॉल के तहत मां के दर्शन करने दिए जाएंगे। इस अवसर पर कमेटी समेत अन्य लोग यहां पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें