23 अक्तूबर 2018 को बरोटीवाला के फार्मा उद्योग का डरोटावैरिन इंजेक्शन का सैंपल फेल हुआ। यह इंजेक्शन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को लगता है। इसके बाद सीडीएससीओ का इंस्पेक्टर उक्त उद्योग में गया व उद्योग में कार्यरत अधिकारियों ने उसे सैंपल लेने से मना कर दिया व उक्त उद्योग की ओर से 29 अक्तूबर को उद्योग में गए इंस्पेक्टर कवियारासन की शिकायत की गई।
30 अक्तूबर को उसका निलंबन कर दिया गया। निलंबन का कारण उक्त इंस्पेक्टर का उद्योग में दुर्व्यवहार बताया गया। साथ ही कहा कि सीडीएससीओ के इंस्पेक्टर फार्मा उद्योगों से सैंपल नहीं ले सकते। बिना किसी अपील-दलील के ही इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया।