फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर! अब इस तकनीक से लैस होंगी ट्रेनें

Sun, 31 May 2015 02:34 PM IST
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में चलने वाली ट्रेनें जल्द ही सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगी। ट्रेनों में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे बोर्ड गाड़ियों में कैमरे लगाने जा रहा है। रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक अजय शुक्ला ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत मुंबई लोकल में कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु के निर्देशों पर रेलवे बोर्ड इस योजना पर काम कर रहा है। रेलवे बोर्ड का प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी महिला डिब्बों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ दिया जाए। इसके बाद अगले चरण में सभी ट्रेनों को कैमरों से लैस किया जाएगा। कैमरों को केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से जोड़ा जाएगा ताकि अधिकारी कैमरों की फुटेज पर नजर रख सकें।

हैरिटेज रेलवे स्टेशन शिमला में ‘रेल यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अजय शुक्ला ने यह जानकारी दी। रेलवे की वीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटना को अजय शुक्ला ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे अधिकारियों को मैसेज से घटना की जानकारी मिली थी। तुरंत आरपीएफ और जीआरपी को एक्शन लेने के निर्देश दिए गए। राजधानी एक्सप्रेस के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें