फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर : 25 हजार रुपये के नोटों के हार और 2000 रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 14 Sep 2023 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला कि बाइक पर दो व्यक्ति आए और उन्होंने शटर को तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर शहर के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान से चोर 25,000 रुपये के नोटों के हार और 2000 रुपये नकद चुरा ले गए। मुख्य बाजार में इस चोरी से हर कोई हैरान है। क्योंकि बाजार में कई रिहायशी मकान भी हैं, लेकिन किसी को वारदात की भनक नहीं लगी। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल उनकी पहचान की जा रही है। सिटी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दुकान मालिक प्रदीप कुमार निवासी गांव सुंगल डाकघर बिनौला जिला बिलासपुर ने पुलिस को बुलाया।

दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला कि बाइक पर दो व्यक्ति आए और उन्होंने शटर को तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। दुकान के अंदर जांच की गई तो 25000 रुपये के नोटों के हार और 2000 रुपये नकद चोरी होना पाए गए। एएसपी बिलासपुर शिव कुमार चौधरी ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें