फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94.24 फीसदी रहा हिमाचल में सीबीएसई का परीक्षा परिणाम, जोन में मिला पहला स्थान

Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीबीएसई की बारहवीं कक्षा के सोमवार को घोषित हुए नतीजों में हिमाचल ने पंचकूला जोन में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस जोन में शामिल दूसरा राज्य हरियाणा है। प्रदेश का परीक्षा परिणाम 94.24 फीसदी रहा है। परीक्षा परिणाम में हिमाचल के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ जोन में शामिल केंद्रशासित राज्य चंडीगढ़ और पंजाब से भी बाजी मारी। हालांकि इस जोन में शामिल जम्मू-कश्मीर अव्वल रहा। प्रदेश के 4560 छात्र और 4075 छात्राएं परीक्षा में पास हुए हैं। हिमाचल के विद्यार्थियों ने बीते साल के मुकाबले बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सुधार करते हुए 4.49 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

विज्ञापन


साल 2019 में हिमाचल का परिणाम 89.75 फीसदी रहा था। सीबीएसई से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 8635 विद्यार्थी बारहवीं कक्षा में पास हुए हैं। 9163 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 4939 छात्र और 4224 छात्राएं थी। परीक्षाएं होने से पहले प्रदेश में 9202 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 4967 छात्र और 4235 छात्राएं थी। उधर, पंचकूला जोन में अव्वल रहे राज्य जेएंडके का परीक्षा परिणाम 96.16 फीसदी, चंडीगढ़ का 92.58, हरियाणा का 92.36 और पंजाब का 91.53 फीसदी रहा।

विज्ञापन

एनआईओएस में प्रवेश के लिए 31 तक करें आवेदन

उधर, एनआईओएस में 10वीं व 12वीं के छात्र प्रवेश करने के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कोरोना महामारी के चलते  प्रवेश लेने की तारीख को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। किसी भी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड के अनुत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने बताया कि 10वीं व 12वीं के अनुत्तीर्ण छात्रों को विषयों को क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा प्रधान की जाएगी।

यह सुविधा एनआईओएस के अनुत्तीर्ण छात्रों को चार विषयों तक मिलेगी। वहीं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड के छात्रों को अधिकतम दो विषयों में टीओसी की सुविधा दी जाएगी। दाखिले के लिए छात्र ऑनलाइन के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र एनआईओएस की वेबसाइट पर पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें