फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस छात्र के उत्तर को सीबीएसई ने भी माना आदर्श, अब 12वीं में हासिल किया दूसरा स्थान

Fri, 03 May 2019 10:11 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
पुष्पदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई की जमा दो कक्षा की परीक्षा में नूरपुर पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे पुष्पदीप सिंह ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


पुष्पदीप ने केमिस्ट्री, फिजिकल एजूकेशन और मैथ में शत प्रतिशत, फिजिक्स में 99 और अंग्रेजी में 95 अंक हासिल किए हैं। पुष्पदीप के पिता विक्रमजीत सिंह दुकानदार है और माता रंजू बाला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

माता को अपनी प्रेरणा मानने वाले पुष्पदीप कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहते हैं। पुष्पदीप ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि न तो उसने कभी ट्यूशन पढ़ी और न ही कोई कोचिंग ली है। सेल्फ स्टडी से ही उसने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


जहां तक पढ़ने का सवाल है तो कभी घड़ी की सुई नहीं देखी। जब जितना मन किया पढ़ाई की। क्रिकेट के शौकीन पुष्पदीप को टीवी पर सिर्फ समाचार सुनना और न्यूज पेपर पढ़ना पसंद है। जनवरी 2019 में जेईई मेन में भी बिना किसी कोचिंग के पुष्पदीप ने 99 परसेंटाइल हासिल किए।

2017 में पुष्पदीप के दसवीं के साइंस के पेपर की आंसरशीट को सीबीएसई ने मॉडल आंसर के तौर पर बाकायदा अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड किया था। इतना ही नहीं, दो साल पहले पुष्पदीप प्रदेश स्तर पर होने वाले चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का चैंपियन भी रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें