गुड़िया रेप और हत्या मामले में सीबीआई प्रदेश हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर करने जा रही है। हाईकोर्ट ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अंतिम नतीजा आना बाकि है। सीबीआई बुधवार को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर करेगी।
सीबीआई के हाथ में अब तक जो सबूत लगे हैं, उन्हें सीबीआई हाईकोर्ट में पेश करेगी। दोपहर बाद हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने जिन पांच आरोपियों की ब्रेन मैपिंग कराई है, उसकी रिपोर्ट अभी सीबीआई को नहीं मिली है।
हलाइला और आसपास के करीब 200 लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं, इसमें अधिकांश लोगों की सैंपलों की रिपोर्ट आनी भी बाकी है। ऐसे में उम्मीद यह भी लगाई जा रही है कि गुड़िया मामले में सीबीआई जांच के लिए समय मांग सकती है।