विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता वीरभद्र सिंह के हल्के से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचे और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन किया।
विक्रमादित्य ने कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल के नहीं राष्ट्र स्तर के नेता हैं, जहां से भी चुनाव लड़ेंगे भारी बहुमतों से जीतेंगे। कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनसे मिलकर अपने-अपने हल्कों से चुनाव लड़ने का न्योता दे रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़, अर्की, देहरा, चौपाल और नाहन के लोग लगातार उनसे मिल रहे हैं।
विक्रमादित्य ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार सत्ता में आ रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सातवीं बार हिमाचल के मुख्यमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण से टिकट मांगा गया है अगर पार्टी किसी और को टिकट देती है तो उन्हें शिमला ग्रामीण सीट से विजय बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में इतने काम किए हैं कि वह हल्का इस समय 20 साल आगे है।