फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमुडा की खरीदी जमीनों में घोटाले की बू, सीबीआई करे जांच: राणा

Thu, 24 Oct 2019 04:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा सरकार के वर्तमान कार्यकाल में हिमुडा के माध्यम से खरीदी जा रहीं जमीनों में घोटाले के आरोप लगाया है। उन्होंने हिमुडा की सभी गतिविधियों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिमुडा ने ऊना जिले के अति दुर्गम क्षेत्र छेत्रा पंचायत में जो 630 कनाल जमीन खरीदी है, उसमें बहुत बड़े घोटाले की बू आ रही है।

विज्ञापन


इस खरीद में सरकार में बैठे बड़े लोगों और हिमुडा के कुछ अधिकारियों की ओर से घपला करने की चर्चा है। उन्होंने अंदेशा जताया कि ऐसी भी बातें हो रही हैं कि इस सारी खरीद में फिफ्टी-फिफ्टी का गोलमाल किया गया है। जिस जमीन की कीमत 50 हजार कनाल तक है, उसे मिलीभगत से 4.11 लाख रुपये प्रति कनाल खरीदा गया है।

उन्होंने कहा कि वैसे भी ऊना शहर से छेत्रा 25 किलोमीटर दूर है। यह सारा क्षेत्र बरसात में नालों का रूप ले लेता है। आखिर क्या वजह रही कि इस जमीन की खरीद में सरकार ने ज्यादा रुचि दिखाई? भविष्य में भी यहां कभी आवासीय कॉलोनी नहीं बन सकती है। इस दुर्गम क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी के लिए कभी भी हिमुडा को खरीदार नहीं मिल सकते हैं।
विज्ञापन


जमीन खरीद के लिए ऊंची ब्याज दरों पर 29 करोड़ कर्ज भी हिमुडा ने उठाया है। इसमें 13 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। साथ ही हिमुडा 300 कनाल के करीब और जमीन खरीदने की कोशिश में है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि छेत्रा की जमीन खरीद की जांच करवाई जाए और शेष भुगतान को तुरंत रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें