फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में हिमाचल सरकार को सीबीआई का नोटिस

Fri, 15 Mar 2019 10:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज करने के बजाय 250 करोड़ रुपये के बहुचर्चित अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति घोटाले में हिमाचल सरकार को सीबीआई ने नोटिस जारी किया है। हिमाचल सरकार ने इस मामले में दर्ज एफआईआर की डिटेल सीबीआई को नहीं भेजी थी।

विज्ञापन


इसके चलते केंद्रीय जांच एजेंसी करोड़ों के इस घोटाले की जांच ही शुरू नहीं कर पाई है। अब सीबीआई ने सरकार को नोटिस जारी कर इस केस का ब्योरा तलब किया है। यह घोटाला जमा एक और जमा दो कक्षाओं के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में हुआ है। 

सीबीआई को इस केस के आवश्यक दस्तावेज नहीं भेजने की चूक राज्य सरकार के गृह विभाग के अधिकारियों के स्तर पर हुई है। इस बारे में केंद्रीय कार्मिक विभाग और सीबीआई का हिमाचल सरकार को हाल ही में एक नोटिस मिला है।
विज्ञापन


इसमें राज्य सरकार की ओर से पुलिस में दर्ज की गई एफआईआर का पूरा विवरण जल्दी भेजने को कहा गया है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने माना कि सीबीआई ने एफआईआर से संबंधित जो ब्योरा मांगा है, उसे भेजा जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

पत्राचार में ही निकल गए छह महीने 

इसके बाद सीबीआई इस मामले में कभी भी जांच शुरू कर सकती है। इस घोटाले की जांच के जाल में कई बड़ी मछलियां भी फंसेंगी, जिनका अच्छा राजनीतिक रसूख है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शीर्ष अधिकारियों के साथ 21 अगस्त, 2018 को की बैठक में यह मामला जांच के लिए सीबीआई को भेजने का फैसला लिया।

तबसे लेकर अब तक इस बारे में केंद्रीय कार्मिक विभाग और सीबीआई से हिमाचल सरकार का कई बार पत्राचार हुआ। हिमाचल सरकार ने कई बार इस बारे में रिमाइंडर भी भेेजे। छह महीने से अधिक समय बीत जाने पर भी पत्राचार का दौर खत्म नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें