हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की कोटखाई तहसील की ग्राम पंचायत देवगढ़ के गांव ब्यौण की विपाशा शर्मा का नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट पद के लिए चयन हुआ है। 29 नवंबर को भारतीय नौ सेना की केरल स्थित कुनूर जिले के अजीमाला नेवल अकादमी से पास आउट हुई हैं।
छह दिसंबर को विशाखापट्टनम में उनको आगामी तकनीकी प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। विपाशा शर्मा के पिता राजेंद्र कुमार शर्मा रामपुर में हिमाचल ग्रामीण बैंक में प्रबंधक हैं। माता सुमन गृहिणी हैं। इस क्षेत्र से विपाशा शर्मा पहली महिला नौ सेना अधिकारी हैं।
विपाशा की दसवीं तक की पढ़ाई जीजस एंड मैरी स्कूल नवबहार, 12वीं की शिक्षा दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला से हुई। इसके बाद बीटेक सिविल एनआईटी हमीरपुर से हुई। विपाशा और अक्षिता दो ही बहनें हैं। पिता राजेंद्र कुमार शर्मा बेटी की सफलता पर गौरवान्वित हैं।