सीबीआई की टीम देर रात तक सैन्य अधिकारी के घर और कार्यालय की तलाशी करती रही। अधिकारी के बैंक खातों की भी सीबीआई जांच करेगी। शुक्रवार को सैन्य अधिकारी को सीबीआई स्पेशल कोर्ट शिमला में पेश किया जाएगा।
सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) की शिमला टीम ने वीरवार शाम 7:00 बजे रामपुर के झाकड़ी स्थित आर्मी एरिया में दबिश देकर सेना के सहायक गैरिसन इंजीनियर (एजीई) को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। आरोप है कि एक ठेकेदार से बिल पास करने के एवज में इस अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
इसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई शिमला शाखा से कर दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक राजेश चहल की अगुवाई में सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर सैन्य अधिकारी को रिश्वत के पैसों के साथ रंगेहाथ पकड़ा। सीबीआई की टीम देर रात तक सैन्य अधिकारी के घर और कार्यालय की तलाशी करती रही। अधिकारी के बैंक खातों की भी सीबीआई जांच करेगी। शुक्रवार को सैन्य अधिकारी को सीबीआई स्पेशल कोर्ट शिमला में पेश किया जाएगा।