फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की पिटाई का वीडियो वायरल, जूनियरों की पिटाई करने के आरोप

Wed, 05 Jun 2024 08:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

जिला सोलन के सरकारी स्कूल के अध्यापक की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में अध्यापक विद्यार्थियों की दबंगों की तरह पिटाई कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन के एक सरकारी स्कूल में अध्यापक की ओर से विद्यार्थियों की दबंगों की तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में स्कूल के अध्यापक बड़ी कक्षा के कुछ विद्यार्थियों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों पर आरोप है कि उन्होंने छोटी कक्षा के विद्यर्थियों को पीटा था, जिसकी शिकायत भी स्कूल प्रबंधकों को दी गई। इस मामले में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अभिभावकों को भी स्कूल बुलाया गया। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने माफी मांगी। इसके बाद अंतिम चेतावनी पर विद्यार्थियों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया कि कुछ बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने छोटी कक्षा के विद्यार्थियों को धमकाया, उनके कमीज की जेबें फाड़ी थीं। मामला सामने आने के बाद विद्यार्थियों पर कार्रवाई की गई। उनमें कई ऐसे हैं जिन्हें पहले कई बार चेतावनी पर छोड़ा गया था। यह लगातार स्कूल में अनुशासनहीनता करते रहते हैं। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सोलन जगदीश नेगी ने कहा कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें