फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करते हुए टैंकर से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच लोग घायल

Sat, 29 Jun 2019 02:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यहां निर्माणाधीन फोरलेन पर हादसों का दौर लगातार जारी है। शनिवार सुबह मंडी से शिमला की ओर जा रही एक तेजरफ्तार कार ओवरटेक करते हुए हराबाग में सामने से आ रहे एक टैंकर से जा टकराई। कार को बचाते हुए टैंकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चार लोग एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से एक घायल को नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंडी से शिमला के कुमारसैन को तेजरफ्तार से जा रही कार (एचपी14बी/9569) सुबह करीब 9 बजे जब हराबाग के निकट पहुंची तो उसने आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

चालक के ओवरटेक करने के दौरान सामने से मंडी की ओर जा रहा टैंकर आ गया। टैंकर चालक ने कार की तेजरफ्तार को देखते हुए उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन कार टैंकर के पीछे के हिस्से से जा टकराई। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका आगे का हिस्सा टक्कर के बाद घूम गया। हादसे में कार का आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार से सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की शिनाख्त स्वरूप कश्यप (58) पुत्र सानू राम निवासी कुमारसैन जिला शिमला, पत्नी उर्मिला देवी (51), पुत्र योगेश कुमार (18), पुत्री रंजना देवी (22) और कर्ण प्रसाद (23) पुत्र कर्मचंद निवासी भरेड़ी कुमारसैन जिला शिमला के रूप में हुई। घायलों में से कार चालक योगेश कुमार को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर से नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें