फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Chamba: मणिमहेश यात्रा से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की कार रावी नदी में गिरी, मौके पर मौत

Sat, 16 Sep 2023 11:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

 चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रावी नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 
विज्ञापन
कार रावी नदी में गिरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिमहेश यात्रा से लौट रहे कांगड़ा के जसूर निवासी दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को रावी के बीच गिरी कार से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। शवों को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए भेज दिया गया।  भरमौर -पठानकोट हाईवे पर गहरा के समीप सिन्धुवा नामक स्थान एक कार अनियंत्रित हो रावी नदी में जा गिरी।

विज्ञापन


गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस टीम को दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने रावी नदी में उतरकर वाहन में फंसे दोनों शवों को  मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचा। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें