फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: संजौली में दुकान जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारकर चालक भागा, हादसा सीसीटीवी में कैद

Mon, 05 Dec 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

संजौली बाजार में वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गया। केवल राम (61) निवासी संजौली सोमवार सुबह सात बजे अपने ढाबे की तरफ जा रहा था। संजौली बाजार में इनका ढाबा है। 
विज्ञापन
संजौली बाजार में हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। संजौली बाजार में वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गया। केवल राम (61) निवासी संजौली सोमवार सुबह सात बजे अपने ढाबे की तरफ जा रहा था। संजौली बाजार में इनका ढाबा है। इसी बीच ढली की तरफ से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और मौके से भाग गया।

विज्ञापन




वाहन बुजुर्ग को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान सड़क पर आवाजाही कर रहे कुछ लोग वाहन को रोकने के लिए पीछे से भागे लेकिन चालक मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और घायल को अस्पताल ले गए। संजौली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें