फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नकरोड़-हिमगिरि मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल

Fri, 19 Jan 2024 11:13 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह(चंबा)

सार

चुराह उपमंडल में  नकरोड़-हिमगिरि मार्ग (सुखधार जीरो प्वाइंट) के समीप एक टैक्सी कार गुरुवार देर रात 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
खाई में गिरी टैक्सी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में  नकरोड़-हिमगिरि मार्ग (सुखधार जीरो प्वाइंट) के समीप एक टैक्सी कार गुरुवार देर रात 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है नकरोड़ से सवारी लेकर टैक्सी चालक हिमगिरि गया था। हादसा लौटने के दौरान पेश आया। सुखधार के समीप पहुंचने पर अचानक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


घायलों को खाई से निकाल कर तीसा अस्पताल पहुंचाया। जहां से दो को छुट्टी दे दी गई। जबकि, चालक संजय कुमार गांव गुवाड़ डाकघर नकरोड को रात को ही 108 एंबुलेस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें