फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार धू-धू कर जली, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Thu, 21 Dec 2023 03:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)

सार

हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। कार पूरी तरह जल गई। मृतक घर का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन
धू-धू कर जली कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुदंरनगर के चरखडी में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक प्रेसी से चरखडी अपने घर आ रहा था। चरखडी पहुंचने से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हादसा हो गया। मृतक की पहचान खूबराम (33) पुत्र टेकचंद गांव चरखडी उपतहसील निहरी उपमंडल सुदंरनगर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। कार पूरी तरह जल गई। मृतक घर का इकलौता चिराग था और अपने पीछे एक बेटा व बेटी छोड़ गया है। डीएसपी सुदंरनगर भरत भूषण ने बताया कि शव को खाई से निकाल लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें