फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के पास कार हादसा, तीन लोगों की मौत

Tue, 30 Dec 2014 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला ठियोग हाटकोटी सड़क पर खोल गली में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है। हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजकर 35 मिनट पर हुआ।
विज्ञापन


जब गाड़ी ठियोग से छैला की ओर जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस गाड़ी में पांच लोग सवार थे। विक्रम पुत्र रमेश, गुरप्रीत जीरकपुर घायल हैं। मृतकों में रवि धीमान, मनदीप, अमनदीप शामिल हैं।

हादसे के आवाज सुनते ही साथ लगते गांव के लोग मौके पर पहुंचे। यहां साथ ही क्रिकेट खेल रहे युवाओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी, साथ ही मदद के लिए दौड़े।
विज्ञापन

घायलों को निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल

अमर उजाला को फोन पर इसकी जानकारी देते हुए युवकों ने बताया कि पुलिस और 108 को कॉल किया लेकिन आधे घंटे तक वहां नहीं पहुंचे।

युवकों ने घायलों को निजी वाहनों से सिविल अस्पताल ठियोग भेजा। स्थानीय निवासी प्रदीप वेक्टा, अनिल वेक्टा, संदीप, सुशील, पुनीत, मनोज, विक्की और हैपी ने खाई में लुड़की करीब सौ मीटर गाड़ी से घायलों को सड़क तक पहुंचाने में मदद की।

हादसे के खबर मिलते हुए पुलिस थाना ठियोग की ओर से पड़ताल के लिए थाना प्रभारी पहुंचे। अमर उजाला ने जब डीएसपी रतन सिंह नेगी को बताया कि तीन लोगों के मरने की सूचना मिल रही है तो वह भी तुरंत मौके को रवाना हो गये ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें