फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, बच्चे की मौत, तीन घायल

Sat, 08 Aug 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई (रोहडू)
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई स्थित लोनिवि रेस्ट हाउस के समीप शुक्रवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में बारह वर्षीय बच्चे की मौत हुई है, जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक मारुति कार शुक्रवार शाम करीब पांच शिमला से कोटखाई की तरफ आर रही थी। कोटखाई में लोनिवि रेस्ट हाउस के समीप अचानक गाड़ी चार सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। लोगों ने वाहन गिरने की सूचना पुलिस को दी। तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया है।

सभी घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल ले जाया गया। गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। इनमें खमाली गांव निवासी 12 वर्षीय मयंक की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि मयंक के पिता सतीश और माता अंजु गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नगेंद्री गांव निवासी प्रवीण को भी गहरी चोटें आई है। सभी घायलों को कोटखाई अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया है। मयंक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस को घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी धर्मसैन नेगी ने बताया कि हादसे में 12 वर्षीय मयंक की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों को आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें