फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग में खाई में गिरी कार, बुआ और भतीजे समेत तीन की मौत

Tue, 06 Oct 2020 09:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
सड़क हादसा- सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के साथ लगते माई पुल के पास ऑल्टो कार सड़क से खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार बुआ-भतीजे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया है। पुलिस थाना ठियोग के अनुसार हादसा दोपहर बाद करीब 3:45 बजे के करीब हुआ। कार में सवार सभी लोग सैंज से धगाली की ओर जा रहे थे। माई पुल के पास अचानक ऑल्टो कार नंबर एचपी09 सी 6062 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में लोकेंद्र शर्मा पुत्र रमेश शर्मा गांव धगाली, लीला शर्मा (40) पुत्री धनी राम और निखिल पुत्र कृष्ण दत्त गांव कमारा तहसील कुमारसेन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यशपाल (19) पुत्र रमेश शर्मा गांव धगाली घायल हो गया है। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि घायल का सिविल अस्पताल ठियोग में उपचार चल रहा है। मृतकों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल ठियोग में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हादसे में रमेश शर्मा की बहन और पुत्र की मौत हुई है जबकि निखिल मृतक लोकेंद्र का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें