चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शनिवार देर शाम बुलेट और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। यहां से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार कांगू में शनिवार देर शाम बुलेट और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई।
हादसे में बुलेट चालक सुरेंद्र चौधरी, जो विद्युत बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और कमलकांत निवासी अलसू घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लाया। जहां पर प्राथमिकी उपचार के उपरांत सुरेंद्र चौधरी को शिमला आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।