राजधानी शिमला के झंझ़िड़ी में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हो गई। हादसे में कार चालक उमेश कुमार निवासी अणु पोस्ट आफिस धरोगड़ा सुन्नी की मौत हो गई।
पुलिस को दिए बयान में हेमराज निवासी अणु धरोगड़ा ने कहा कि वह लोअर खलीनी में खेमचंद का किरायेदार है। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह कार में जा रहे थे।
एएसपी शिमला भजन देव नेगी ने बताया कि झंझिडी में कार सड़क से बाहर हो गई। उमेश की हादसे में मौत हो गई हैं। इस संदर्भ में थाना न्यू शिमला में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।