फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: सतलुज नदी में गिरी कार, कनिष्ठ अभियंता की मौत, महिला घायल

Tue, 07 Sep 2021 04:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर)

सार

पुलिस थाना टापरी से  मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता(30) पुत्री पदम सिंह निवासी रामनी तहसील निचार और अन्य महिला मीना कुमारी(37 ) पत्नी धर्मेंद्र गांव चंगाव तहसील निचार भावानगर एनएच प्राधिकरण कार्यालय से टापरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर रामनी झूला और पागलनाला के बीच सड़क से 200 मीटर नीचे सतलुज नदी के पास जा गिरी।
विज्ञापन
किन्नौर में कार हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के टापरी थाना के नजदीक नेशनल हाईवे-5 पर पागलनाला के पास एक कार खाई में गिरने से एनएच प्राधिकरण भावानगर में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता की मौके पर मौत हो गई है। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना टापरी से  मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता(30) पुत्री पदम सिंह निवासी रामनी तहसील निचार और अन्य महिला मीना कुमारी(37 ) पत्नी धर्मेंद्र गांव चंगाव तहसील निचार भावानगर एनएच प्राधिकरण कार्यालय से टापरी की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर रामनी झूला और पागलनाला के बीच सड़क से 200 मीटर नीचे सतलुज नदी के पास जा गिरी। घायल महिला को छोल्टू अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रिकांगपिओ रेफर किया गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना टापरी की टीम, डीएसपी भावानगर राजू, थाना प्रभारी किरण कुमारी, एएसआई खमेश शर्मा, एएसआई प्रीतम सिंह, चौकी प्रभारी कड़छम सोहन सिंह के साथ 14 पुलिस की टीम और जेएसडब्लू कंपनी से आपदा प्रबंधन टीम ने सर्च अभियान कर शव को बमराद किया। उधर प्रशासन की ओर से एसडीएम निचार मनमोहन सिंह ने मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये और घायल को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। एसपी किन्नौर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें