फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंदिर जा रही श्रद्धालुओं की कार पलटने से तीन महिलाओं की मौत, तीन घायल

Sun, 04 Apr 2021 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लाहड़ू-सिहुंता मार्ग पर लोद्रगढ़ के समीप रविवार सुबह 11 बजे मंदिर जा रही श्रद्धालुओं की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गाड़ी में एक चार वर्षीय बच्ची थी, जिसे मामूली खरोंचें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे।

विज्ञापन


एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि कार में सवार होकर सभी लोग जातर लेकर मनसा माता के मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान सिहुंता-द्रमण मार्ग पर लोद्रगढ़ के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में रतो देवी (70) पत्नी बलदेव, श्रेया शर्मा (19) पुत्री अशोक कुमार और त्रिमला देवी (80) पत्नी धना राम (सभी निवासी द्रमण तहसील शाहपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अंजू शर्मा (33) पत्नी प्रदीप शर्मा, आर्या (4) पुत्री रोहित निवासी शाहपुर और चालक गगन (45) पुत्र भणका राम निवासी रीडा तहसील सिहुंता का टांडा में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें