फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चाकू से कैनवास पर एक्रेलिक रंगों से उकेरे आकर्षक चित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी में त्रिवेणी चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में वीरवार को तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी त्रिवेणी का शुभारंभ हुआ। चंडीगढ़ के तीन चित्रकारों की कलाकृतियों से सजी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डीसी अनुपम कश्यप ने किया।

प्रदर्शनी में सबसे खास आकर्षण नाइफ वर्क (चाकू कला) रहा। इसमें चित्रकार शिल्पी सिंह पटेल ने ब्रश के बजाय चाकू की मदद से कैनवास पर एक्रेलिक रंगों से आकर्षक चित्र तैयार किए हैं। रंगों और बनावट का यह अनूठा प्रयोग दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। शिल्पी ने अपनी अधिकतर कलाकृतियों में फूलों, पेड़ों, पहाड़ों और प्रकृति के अन्य खूबसूरत दृश्यों को उकेरा है। प्रदर्शनी में राखी उंमनी सिंह और केआर कोहली की बनाई कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों चित्रकारों की करीब 100 कलाकृतियां प्रदर्शनी में लगाई गई हैं। इनकी कीमत दो हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक है। उद्घाटन पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां शिमला के कला प्रेमियों को दूसरे शहरों के कलाकारों से रूबरू होने और उनकी कला को करीब से देखने-समझने का अवसर देती हैं। उन्होंने तीनों चित्रकारों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देते हैं। इससे स्थानीय लोगों, युवाओं और कला में रुचि रखने वालों को विभिन्न कलात्मक शैलियों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें