फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में सजेगा विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकाऊ पर्यटन के विकास पर होगा मंथन
विज्ञापन

20 नवंबर को राज्यपाल करेंगे एग्जीबिशन का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में पर्यटन की नई संभावनाओं और टिकाऊ विकास पर चर्चा के लिए विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है।
ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार (टीटीबी) आरआईएएम की पहल के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ 20 नवंबर को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता करेंगे। उद्घाटन समारोह में शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और गोवा पर्यटन विकास निगम (जीटीडीसी) के उप महाप्रबंधक दीपक नार्वेकर भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस वर्ष प्रदर्शनी का विषय यात्रा और पर्यटन उद्योग में टिकाऊ विकास का महत्व रखा है। इसके तहत 20 नवंबर को विशेष पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी जिसमें पर्यटन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ टिकाऊ पर्यटन की जरूरत, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन के भविष्य पर अपने विचार साझा करेंगे। इस बार विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन में गोवा की भागीदारी सबसे बड़ा आकर्षण होगी। हिमाचल के पहाड़ों से अलग गोवा के समुद्री तट, ऐतिहासिक पुर्तगाली वास्तुकला, समृद्ध तटीय संस्कृति और लजीज खान-पान पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के माध्यम से हिमाचल के लोगों को गोवा के पर्यटन स्थलों और वहां की विविध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा प्रदर्शनी में मेघालय, त्रिपुरा और बिहार के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। बुधवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि प्रदेश में टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देने में हिमाचली होमस्टे एसोसिएशन की भूमिका भी अहम है। स्थानीय होमस्टे संचालकों का यह संगठन प्रदेशभर में जिम्मेदार और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को प्रोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें