फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने दी चेतावनी, टीएमपीए का परिणाम न निकाला तो आंदोलन

Mon, 05 Mar 2018 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएमपीए परीक्षा पास करने वाले प्रशिक्षित युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। चेतावनी दी है कि अगर जल्द रिजल्ट न निकाला गया तो परीक्षा पास युवा कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन


परीक्षा पास युवाओं शानू, सुनील दत्त, सुनील ठाकुर, कुलवीर सिंह, मोहन सिंह, करण सिंह, लक्की ठाकुर, अश्विनी, अभिनंदन, सरदारी लाल, मोहन सिंह, जीवन कुमार, लक्की ठाकुर और देवराज आदि ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को सत्तासीन हुए दो माह का समय हो चुका है, लेकिन टीएमपीए परीक्षा का रिजल्ट नहीं निकला है।

आए दिन कोई न कोई नया बहाना लगाकर प्रशिक्षित युवाओं से मजाक किया जा रहा है। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कंडक्टरों के 1300 पदों को भरने के लिए परीक्षा ली गई थी। इसमें 3816 युवा पास हुए।
विज्ञापन


इनके दस्तावेजों का मूल्यांकन भी हो चुका है, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण फाइनल रिजल्ट नहीं निकल पाया। परीक्षा पास युवाओं को उम्मीद थी कि जो भी सरकार सत्ता में आएगी, वे सबसे पहले टीएमपीए के रिजल्ट को निकालकर युवाओं को रोजगार देने की पहल करेगी, लेकिन भाजपा सरकार ने रिजल्ट को निकालने की बजाय इस पर जांच बैठा दी।

दो माह में भाजपा सरकार इसकी जांच तक नहीं करवा पाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अतिशीघ्र रिजल्ट को घोषित किया जाए। अन्यथा प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाने का बाध्य होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें