फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट न देने पर रिवॉल्वर से उड़ाने की धमकी

Fri, 08 Jan 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनावों में जीत कर आए एक प्रत्याशी ने गांव के ही एक व्यक्ति एवं उसके परिवार को वोट न डालने पर रिवॉल्वर से जान से मारने की धमकी दी है। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में अक्षय शर्मा निवासी सोहारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह अपनी बेटी के एडमिशन के लिए ऊना गया हुआ था।

इसी बीच सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के एक जीते प्रत्याशी ने चुनावों में वोट न डालने को लेकर उससे बहसबाजी की। शिकायतकर्ता ने वोट न डालने को लेकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अक्षय ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने आरोपी के रिवॉल्वर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें