फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की गलती से खाते में आए नौ लाख, काला धन समझकर बांट दिए

Thu, 24 Nov 2016 09:38 AM IST
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की गलती से खाते में आए नौ लाख रुपये काला धन समझकर उधारी और रिश्तेदारों में बांटना मेडिकल स्टोर मालिक को महंगा पड़ गया। मामला पकड़ में आने के बाद कारोबारी पहले गोलमोल जवाब देता रहा पर पुलिस सख्त हुई तो उसने सब उगल दिया।
विज्ञापन


पुलिस को बताया कि दो लाख रुपये उसने उधार के चुकाए हैं जबकि पांच लाख रुपये रिश्तेदारों में बांट दिए हैं। दो लाख रुपये अपने दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। पुलिस ने स्टोर मालिक से सात लाख रुपये रिकवर कर लिए हैं जबकि दो लाख रुपये वह बाद में चुकाने की बात कर रहा है।

केनरा बैंक की हिमाचल के धर्मशाला की कोतवाली शाखा में क्लर्क की चूक से यह पैसे स्टोर मालिक के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। जिस खाते से नौ लाख रुपये ट्रांसफर हुए वह खाताधारक मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद तुरंत बैंक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ने मांगें पैसे तो मिला गोलमोल जवाब

छानबीन के बाद बैंक प्रबंधक ने स्टोर मालिक के खाते से एड्रेस की जानकारी लेकर उनसे संपर्क किया और धर्मशाला पुलिस को सूचना भी दी। पुलिस ने स्टोर मालिक को पैसे वापस करने को कहा तो गोलमोल जवाब मिला।

पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो स्टोर मालिक पैसे वापस करने के लिए राजी हो गया। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि स्टोर मालिक ने दो लाख रुपये जल्द बैंक को लौटने के लिए कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें