फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 156 केंद्रों में हजारों विद्यार्थियों ने दी यूजी फाइनल ईयर की परीक्षा

Thu, 01 Jul 2021 11:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें हटने के बाद गुरुवार को प्रदेश भर में यूजी डिग्री कोर्स की फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुरू हुईं। सरकार की ओर से जारी एसओपी के अनुसार परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। गुरुवार को सुबह के सत्र में केमिस्ट्री, न्यूट्रिशियन एंड हेल्थ एजूकेशन और दोपहर बाद राजनीति शात्र की परीक्षा हुई। परीक्षाओं में अनुमानित 85 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। यूजी फाइनल की परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 156 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इनमें हजारों विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। किसी भी तरह की गड़बड़ी या छात्रों को किसी तरह की परेशानी की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


रोलनंबर डाउनलोड न होने के मामले भी नाममात्र ही आए। इन्हें कॉलेज स्तर पर वेरिफिकेशन के बाद छात्रों को परीक्षा में बैठाया गया। गुरुवार को ही यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी के बीटेक के पांचों कोर्स के पहले और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और आईटी के फाइनल ईयर के छात्रों के सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी शुरू हुईं। प्रदेश विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि पहले दिन किसी तरह की समस्या या परेशानी की शिकायत नहीं मिली है। प्रश्न पत्र को लेकर भी कोई शिकायत नहीं मिली है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की समस्याओं का कॉलेज स्तर पर निपटारा कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें