फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए इस दिन से करें आवेदन

Thu, 22 Jul 2021 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा देने के इच्छुक परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ 26 जुलाई से ऑनलाइन संबंधित विद्यालय के माध्यम से भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट, डिप्लोमा होल्डर सहित अतिरिक्त विषय, अंग्रेजी और किसी विषय के प्रदर्शन में सुधार (इंप्रूवमेंट) के लिए परीक्षाएं अगस्त और सितंबर में लेगा। शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्धारित और राज्य सरकार से अनुमोदित नीति के अनुसार घोषित परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी भी परीक्षा दे सकते हैं। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा देने के इच्छुक परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ 26 जुलाई से ऑनलाइन संबंधित विद्यालय के माध्यम से भेज सकते हैं। 10वीं और 12वीं कक्षा में कंपार्टमेंट और अंग्रेजी विषय के लिए 550 रुपये शुल्क के साथ आवेदन होगा।

विज्ञापन


10वीं और 12वीं कक्षा में एक अतिरिक्त विषय में 550 रुपये फीस के साथ आवेदन होगा। 10वीं व 12वीं कक्षा में इंप्रूवमेंट ऑफ परफार्मेंस, (एक से अधिक विषय) एडिशनल विषय (दो से अधिक विषय) में 850 रुपये के साथ आवेदन होगा। आवेदक 31 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकेंगे। एक से आठ अगस्त तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे परीक्षार्थी भी हैं, जिन्होंने मार्च/अप्रैल 2021 की परीक्षा के लिए आवेदन किए थे और कोविड-19 के चलते परीक्षा रद्द होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे। इनका परिणाम भी घोषित नहीं हुआ है। ऐसे परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। वह स्वत: प्रस्तावित परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। विलंब शुल्क के साथ आवेदन के लिए निर्धारित अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें